प्रसपा प्रमुख व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव सार्वजनिक मंच से अपने अपमान की दुहाई देते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वह सपा के साथ कभी नहीं रहेंगे। उन्होंने मुलायम सिंह के चुनाव नहीं लड़ने पर खुद मैदान में उतरने की भी बात कही थी लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। मुलायम सिंह नहीं हैं। सपा ने डिंपल को मैदान में उतार दिया है तो भाजपा ने उनके ही नजदीकी रघुराज सिंह शाक्य को। ऐसे में सियासी नब्ज पर नजर रखने वालों का कहना है कि सबसे बड़ा धर्म संकट शिवपाल के सामने है।
यह है विधानसभावार वोट का गणित
विधानसभा क्षेत्र सपा भाजपा
विधानसभा क्षेत्र 2014 2019 2022 2014 2019 2022 (वर्ष)
मैनपुरी 94,600 93,373 93,048 48,626 86,812 99,814
किशनी 97,035 97,135 97,070 41,588 79,353 77,919
करहल 1,41,068 1,18,133 1,48,196 39,352 79,967 80,692
भोगांव 74,997 81,636 92,441 76,137 1,07,146 97,208
जसवंतनगर 1,87,755 1,37,407 1,59,718 25,414 75,281 68,739