फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव का मायावती पर तगड़ा पलटवार, अखिलेश यादव को भी दी नसीहत

Sat, 12 Jan 2019 06:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तगड़ा पलटवार किया है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत भी दी है।

विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि ये सभी जानते हैं कि भाजपा के साथ गठबंधन कर कौन सरकार बना चुका है। पैसे के लिए कौन टिकट बेचता है। जबकि मैं पिछले चार दशकों से भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं।

दरअसल, मायावती ने आरोप लगाए थे कि सपा को कमजोर करने के लिए भाजपा शिवपाल यादव की मदद कर रही है। इसके लिए भाजपा ने पानी की तरह पैसा बहाया है।

शिवपाल ने अखिलेश यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि मायावती पहले भी दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का वोट लेकर भाजपा से गठबंधन कर चुकी हैं। यहां तक कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में गठबंधन भी नहीं किया। अखिलेश को समझना चाहिए कि कहीं इतिहास फिर से खुद को न दोहराए और मायावती भाजपा के साथ गठबंधन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें