फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन के बाद अब शिवपाल यादव मिलाएंगे कांग्रेस से 'हाथ'

Sun, 13 Jan 2019 05:53 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारी बात तो नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी सेकुलर पार्टी हैं। जिसमें से एक कांग्रेस भी है। अगर कांग्रेस हमसे गठबंधन के लिए संपर्क करेगी तो हम बिल्कुल तैयार हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि यूपी में हमारे साथ कोई भी सेकुलर पार्टी आती है, जिसका मकसद भाजपा को हराना है तो हम उसका स्वागत करेंगे। इसके पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि वह सपा-बसपा गठबंधन में भी शामिल होने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें सम्मानजनक सीटें मिलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें