फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश को अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, ये कहा

Thu, 05 Oct 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अभी तक नई पार्टी बनाने की खबरों को लेकर चर्चा में रहे शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। शिवपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अखिलेश को हार्दिक बधाई ,हृदय से शुभकामनायें एवं आशीर्वाद।'
विज्ञापन


अखिलेश यादव को बृहस्पतिवार को आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
  अखिलेश को हार्दिक बधाई ,हृदय से शुभकामनायें एवं आशीर्वाद — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) October 5, 2017

शिवपाल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते ‌हुए कहा था कि उन्होंने पहले ही अखिलेश को बधाई दे दी है। शिवपाल के आगरा अधिवेशन में भी जाने की संभावना थी लेकिन मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना प्लान बदल लिया।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह बोले, मैं अखिलेश या शिवपाल नहीं, सपा के साथ हूं

ये भी पढ़ें- मुलायम से झटका खाए शिवपाल 12 तक ले सकते हैं अहम फैसला, समर्थकों ने बढ़ाया दबाव

हालांकि, अखिलेश की ताजपोशी के समय मुलायम के मौजूद न रहने को परिवार में कलह का कारण माना जा रहा है। शिवपाल के इस ट्वीट से परिवार में ऑल इज वेल होने का संकेत देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें