फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री बोले, फिर हो सकते हैं दंगे!

Sun, 17 Aug 2014 11:27 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर दंगों की जांच करने वाली समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर दंगे हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होनें भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनावों को देखते हुए भाजपा प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। सरकार उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर पार्टी नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
Trending Videos

भाजपा से बदला लेना है मकसद

वहीं, विधानसभा की 11 सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही सपा में हलचल बढ़ गई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उपचुनावों के प्रभारी बनाए गए मंत्रियों से अपने क्षेत्रों में जाकर तैयारियों में जुटने के लिए कहा है।

वे उपचुनाव में भाजपा से विधानसभा की कुछ सीटें छीनकर लोकसभा चुनाव का हिसाब चुकता करना चाहते हैं। रविवार को सपा उपचुनाव वाली सीटों पर कई दूसरे नेताओं को जिम्मेदारी सौंप सकती है।

सपा ने नोएडा और निघासन (लखीमपुर खीरी) को छोड़कर सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करके दूसरे दलों से बढ़त बना ली है। इन दोनों सीटों पर एक-दो दिन में सपा प्रत्याशी घोषित कर देगी।

इसी के साथ हर सीट पर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज के दूसरे कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री भी कवायद में जुटे

कहा जा रहा है कि ये नेता चुनाव संपन्न होने तक वहीं कैंप करेंगे। इनकी सूची लगभग तैयार हो गई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसे एक-दो दिन में अंतिम रूप दे देंगे।

शनिवार को मुलायम राजधानी में थे, लेकिन उन्होंने विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेताओं से मुलाकात नहीं की।

बताया गया कि वे उपचुनाव और सपा संगठन को लेकर कसरत में जुटे रहे। उन्होंने विधानसभा सीटों के प्रभारी बनाए गए कुछ मंत्रियों को फोन पर जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शिवपाल बोले, उपचुनावों में मिलेगी जीत

उधर, लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा है कि विधानसभा उपचुनावों में सपा को वर्ष 2012 के चुनाव की तरह जनता का समर्थन मिलेगा।

मैनपुरी संसदीय सीट पर भी सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद रेल किराया, डीजल, यूरिया, फल, सब्जी समेत सभी चीजें महंगी हुई हैं। जनता को भाजपा की असलियत समझ में आ गई है।

गन्ना किसानों के दर्द का अहसास
शिवपाल ने कहा कि सपा सरकार को गन्ना किसानों के दर्द का अहसास है। गन्ना किसानों को जल्द ही एक-एक पैसे का भुगतान मिलेगा। चीनी मिलों में पेराई भी समय से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें