फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम के बाद सपाइयों से मिले शिवपाल, बोले- बंद हो गुटबाजी

Sun, 18 Sep 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में सत्ता को लेकर छिड़े संग्राम के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए शिवपाल यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपाइयों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पार्टी में गुटबाजी बंद होनी चाहिए, अब जो भी गुटबाजी करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शिवपाल ने यह बातें सपाइयों से क्लोज्ड डोर मीटिंग में कही।

उन्होंने कहा कि पहले पार्टी में कंपटीशन था पर अब नेताजी ने फैसला कर दिया है अब किसी ‌भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। हमें चुनाव में जाना है, इसी मिशन पर हमें जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी के समारोहों में सबसे पहले सपा जिंदाबाद फिर नेताजी जिंदाबाद, इसके बाद जो मुख्य अतिथि हो इसके बाद मेरा या फिर सीएम अखिलेश जो भी मौजूद हो उसके लिए नारे लगने चाहिए।

शिवपाल के इन संकेतों से साफ है कि विवाद सुलझाने के लिए सपा सुप्रीमो ने जो भी फैसले लिए उनसे वह संतुष्ट हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा छीने गए सभी विभाग (पीडब्ल्यूडी के अलावा) शिवपाल को वापस कर दिए गए हैं और उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया, जबकि अखिलेश को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें