फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा में रहकर बात करें राज्यपाल: शिवपाल सिंह

Fri, 23 Oct 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव राज्यपाल राम नाईक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल राम नाईक खाते प्रदेश सरकार की हैं और गाते केंद्र की हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कानपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि राज्यपाल और प्रदेश सरकार के बीच अक्सर कई मुद्दों को लेकर मतभेद रहता है आखिर ऐसा क्यों है। इस पर मंत्री ने कहा कि राज्यपाल का पद काफी प्रतिष्ठित है, उन्हें पद की मर्यादा में रहकर बातें कहनी चाहिए।

टेनरियों को हटाए जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि गंगा में टेनरियों और सीवर का कचरा रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

जिस पर अभी तक अमल नहीं किया गया।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के सामने प्रस्ताव रखा गया था कि जहां भी इस तरह की दिक्कत है, वहां गंगा के किनारे ड्रेनेज बनाकर सारा कचरा उसी में गिराएंगे।

बाद में उसे सीधे एक बड़े एसटीपी में डालकर शोधित करेंगे। इसके लिए केंद्र से 12 हजार करोड़ की राशि देने की मांग की गई थी। तय हुआ था कि पांच हजार करोड़ की किस्त केंद्र प्रदेश को देगी लेकिन अभी तक कोई राशि नहीं भेजी गई।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने गोमती नदी में इसी तरह की व्यवस्था की है, एक साल के अंदर नदी का स्वरूप देखने लायक होगा। दाल और अन्य वस्तुओं की महंगाई पर उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा। बोले अच्छे दिन की बात कहने वालों को इसके बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें