फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले शिवपाल, पार्टी में नहीं है कोई भी बाहरी

Thu, 15 Sep 2016 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Facebook
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष बनकर लखनऊ पहुंचे श‌िवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीड‌िया से कहा कि अध्यक्ष बनने की जानकारी उन्हें भी पहले से नहीं थी। मंत्रालय छ‌िनने के जवाब पर उन्होंने कहा क‌ि पद से कोई छोटा या बड़ा नहीं हो जाता है।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की हैस‌ियत से अख‌िलेश को फैसले लेने का अध‌िकार है। मंत्रालय लेने का फैसला उन्हीं का था। हमें एक होकर 2017 का चुनाव लड़ना है। श‌िवपाल ने ये भी कहा क‌ि क‌िसी की हैस‌ियत नहीं क‌ि नेताजी की बात न माने। श‌िवपाल ने कहा क‌ि मुझे हटाने का फैसला ब‌िना नेताजी की राय के ल‌िया गया होगा।
  श‌िवपाल ने कहा क‌ि लोगों को अपनी बुद्ध‌ि के ह‌िसाब से फैसले लेने चाह‌िए। सब बुद्ध‌िमान हो जाएंगे तो सब सीएम बन जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा क‌ि हर कोई श‌िवपाल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

  बाहरी व्यक्त‌ि से अख‌िलेश का ‌इशारा क‌िस तरफ है, इस पर श‌िवपाल ने कहा क‌ि पार्टी में कोई भी बाहरी व्यक्त‌ि नहीं। अमर स‌िंह को पार्टी में लेने का फैसला नेताजी का है।
  श‌िवपाल ने कहा क‌ि समाजवादी पार्टी में कोई संकट नहीं है, बदले घटनाक्रम से कार्यकर्ता जोश में हैं।
विज्ञापन

अमर स‌िंह के सवाल पर ये बोले ‌‌श‌िवपाल

शिवपाल यादव
अखिलेश को अगले चुनाव में मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाए जाने पर उनकी सहमति होने या न होने के मुद्ïदे पर शिवपाल ने कहा कि नेताजी का जो फैसला होगा, वह उन्हें मान्य होगा।

उन्होंने कि पूर्व में भी नेताजी ने अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया था और उन्होंने उसे स्वीकार किया था। शिवपाल ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि नेताजी पार्टी में सर्वेसर्वा हैं, उनका फैसला पलटने की हैसियत पार्टी में किसी की नहीं।

अमर सिंह के पार्टी में रहने या न रहने के मामले में भी शिवपाल ने कहा कि किसको पार्टी में रखना है और किसको नहीं, यह नेताजी का अधिकार है उनके फैसले पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें