फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचकर ही थमेगी सपा की आंधी: शिवपाल

Tue, 01 Apr 2014 09:22 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बुंदेलखंड से शुरू हुई सपा की आंधी पूर्वांचल और पश्चिम होते हुए दिल्ली में जाकर ही थमेगी।
विज्ञापन


वह सोमवार को बांदा और अम्बेडकर नगर के कई नेताओं के सपा में शामिल होने के मौके पर मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त धन नहीं दिया। सड़कों के लिए बजट मांगा तो धनराशि बढ़ाने के बजाय कम कर दी।

सपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यूपी को उसका हिस्सा भी नहीं दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अधिक धन देने की मांग की तो मात्र 15 करोड़ रुपये दिए गए जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये मिले थे।

नतीजतन, राजमार्गों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। बैजनाथ कमेटी ने प्रदेश को 922 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की थी, लेकिन यह रकम भी नहीं मिली।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वाराणसी में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारने की पार्टी की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


सपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है। अगर किसी दल को समर्थन देना है, तो उसका स्वागत है।

उन्होंने बांदा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, पूर्वी उत्तर प्रदेश पीस पार्टी के अध्यक्ष राम निषाद और राम निहाल समेत कई नेताओं के सपा में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये नेता और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें