फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का आदेश आने तक मंदिर के लिए एक ईंट न उठेगी: शिवपाल

Sat, 09 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री और सपा के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि बुक्कल नवाब ने भव्य राम मंदिर बनने की बात कही है लेकिन अयोध्या में नहीं।
विज्ञापन


अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अदालत का फैसला आने तक वहां न कोई ईंट उठेगी और न ही लगेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि हताशा और निराशा में भाजपा नेता राम मंदिर बनाने की बात करने लगे हैं। वे स्थान बताएं कहां राम मंदिर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

बुक्कल खुद भी भव्य मंदिर बनवा सकते हैं

शिवपाल बोले, अयोध्या का मामला को अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला आने तक अयोध्या में न कोई ईंट उठेगी न लगेगी। इस मुद्दे पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी।

बुक्कल नवाब द्वारा राम मंदिर के लिए 10 लाख रुपये और सोने का मुकुट दिए जाने पर शिवपाल ने कहा कि बुक्कल ने भव्य राम मंदिर की बात कही है। जगह नहीं बताई है।

बुक्कल खुद भी भव्य मंदिर बनवा सकते हैं। चूंकि अयोध्या का विवाद कोर्ट में है, इसलिए वहां यथास्थिति कायम रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें