फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहा बने शिवपाल ने अफसरों को दिए 24 घंटे

Sat, 09 Aug 2014 12:17 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राजस्व, लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गोरखपुर, मेरठ और आगरा मंडल के सूखा प्रभावित 10 जिलों में कम से कम दस घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


साथ ही हिदायत दी है कि खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटा के भीतर हर हालत में बदल दिया जाए। उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों से सूखा से निपटने के लिए अब तक की गई तैयारियों के बारे में तत्काल रिपोर्ट भी तलब की है।

वह बुधवार को यहां सूखे की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चेताया कि सूखे से निपटने में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

तय ‌की जाए कंपनियों की जवाबदेही

अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को बताया कि प्रदेश में आगरा, मेरठ एवं गोरखपुर मंडल के 10 जिलों में 40 प्रतिशत से भी कम वर्षा हुई है।

इनके जिलाधिकारियों को सूखा के मद्देनजर जरूरी इंतजाम करने का निर्देश पिछले ही महीने दिए जा चुके हैं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सूखा प्रभावित जिलों में हर-हाल में 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जिससे किसानों को सिंचाई में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर हर हाल में 24 घंटे के भीतर बदल दिए जाएं।

नया ट्रांसफार्मर फुंके तो संबंधित कंपनी की जवाबदेही तय की जाए और उसी पैसे में उससे नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए।

शिवपाल का आदेश, भूख से न होने पाए मौत

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी भूख से कोई मौत नहीं होनी चाहिए। इस बारे में जिलाधिकारियों को आवश्यक इंतजाम को अभी से कह दिया जाए।

यदि सूखे की स्थित आती है तो अगली फसल भी प्रभावित हो सकती है। इस बारे में अभी से जिलावार आवश्यक तैयारी व बजट की व्यवस्था कर ली जाए।

विज्ञापन

चलाएं सजा दिलाने का अभियान

राजस्व मंत्री ने कहा कि कई जगह से तारों की कटिंग करने और बिजली चोरी करने की शिकायतें आ रही हैं। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे तार काटने वाले वाले गिरोहों को चिन्हित कराकर उन्हें कठोर सजा दिलाने का अभियान चलाएं।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में तटबंधों की सुरक्षा के इंतजाम पर नजर रखने को कहा।

सूखे से प्रभावित जिलों के तालाबों को नदी व नहरों के पानी से भरने, सूखा के मद्देनजर पशुओं के चारे तथा दवाओं व टीकों का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक सुनिश्चित कराने को कहा।

बैठक में राजस्व, कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई , पशुपालन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें