फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव बोले, बिगड़ गया है स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन

Sat, 25 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कानपुर के बिठूर में एक पुल के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद न तो नेताजी (मुलायम सिंह) के हुए और न ही मायावती के। वे भरोसे के लायक नहीं हैं। बसपा छोड़ने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

किस पर क्या कहा
मुख्तार अंसारी पर : मुख्तार नहीं, उनके भाई अफजाल अंसारी को सपा जॉइन कराई है। पार्टी में सिर्फ लोहिया की विचारधारा मानने वालों को ही शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहरबाग व कैराना मामले पर भी दी अपनी राय

- फोटो : Demo
जवाहरबाग पर : शिवपाल ने कहा कि जवाहरबाग को कब्जा मुक्त कराने का आदेश 2014 में उन्होंने ही दिया था। इस पर रामवृक्ष ने मुलायम सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश और उन पर एफआईआर तक दर्ज करा दी थी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के कारण जवाहरबाग में कार्रवाई में देरी हुई।

कैराना पर : चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने शिगूफे छोड़ने शुरू कर दिए हैं। कैराना की रिपोर्ट हुकुम सिंह, संगीत सोम आदि भाजपा नेताओं ने बनाई। सपा ने निष्पक्ष जांच के लिए संतों को कैराना भेजा था। वहां ऐसी कोई बात नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें