फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिवाजी अकादमी व चौक स्टेडियम फाइनल में

विज्ञापन
शिवाजी अकादमी व चौक स्टेडियम फाइनल में
विज्ञापन
लखनऊ। वीर शिवाजी अकादमी-बी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में अकादमी की टीम-ए को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में चौक स्टेडियम हॉकी टीम ने गोमती नगर-ए को 3-0 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व ओलंपियन मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से अलग-अलग स्टेडियम पर हॉकी, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुईं। गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में अंडर-14 हॉकी के क्वार्टर फाइनल में वीर शिवाजी अकादमी-बी ने एचवीएम स्कूल को 2-1 से हराया।
दूसरे मुकाबले में गोमती नगर-बी ने वीर शिवाजी अकादमी-ए को 3-1 से शिकस्त दी। चौक स्टेडियम हॉकी टीम ने खेलो इंडिया हॉकी टीम को 2-0 से हराया। आखिरी क्वार्टर फाइनल में गोमती नगर-ए ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम हॉकी टीम को 2-1 से मात दी। पहले दिन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रजनीश मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव अविनाश श्रीवास्तव, उपक्रीड़ाधिकारी अकरम महमूद, निशित दीक्षित, विकास पांडेय, उपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। खेलो इंडिया सेंटर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुए अंडर-14 हॉकी के मुकाबले में खेलो इंडिया ब्ल्यू ने खेलो इंडिया रेड टीम को 3-1 से पटखनी दी।
इसके अलावा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा, रुद्रांश पांडेय, वेरोनिका त्यागी, उदयन शर्मा, मितांशी त्रिवेदी, दीक्षांत, दिविशा साहू और रियांश ने अलग-अलग आयुवर्गों बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
विजयंत खंड के जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के अंडर-13 बालक वर्ग में प्रणीत और श्रवण ने सेमी फाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। टेबल टेनिस अंडर-13 वर्ग में प्रणीत और श्रवण ने सेमीफाइनल मुकाबले जीते। बालक वर्ग का फाइनल और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

शिवाजी अकादमी व चौक स्टेडियम फाइनल में

शिवाजी अकादमी व चौक स्टेडियम फाइनल में

शिवाजी अकादमी व चौक स्टेडियम फाइनल में

शिवाजी अकादमी व चौक स्टेडियम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें