भाजपा की सूची आने के बाद टिकट न पाने वाले नेताओं की नाराजगी किसी न किसी रूप में सामने आने लगी है। अब बीजेपी के पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने भाजपा को छोड़कर सपा ज्वॉइन कर ली है।
बता दें कि वह भाजपा से टूंडला की सीट से विधायक रह चुके हैं। चर्चा है कि भाजपा ने टूंडला सीट से प्रो एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया है जिसके चलते शिव सिंह नाराज थे। बुधवार को उन्होंने रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव से मिलकर सपा का हाथ थाम लिया।