बसपा से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी से नाराजगी की खबरों पर सफाई दी है। मौर्या ने बताया कि टिकट बंटवारे को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अमित शाह से न मिल पाने की बात गलत है। उनसे रोज बात हो रही है।
मौर्या ने कहा कि हमने जो सूची दी है उसमें से 80 लोगों के नाम हैं। अपने लोगों के लिए लड़ते रहेंगे।
बता दें कि भाजपा ने यूपी में पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 149 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची आने के बाद से ही नाराजगी की खबरें भी आ रही हैं।
वहीं दूसरी सूची पर भी मंथन चल रहा है। खबरें थी कि स्वामी प्रसाद मौर्या अपने करीबियों और रिश्तेदारों को टिकट देना चाहते हैं जिस पर सहमति नहीं बनी। इसी के चलते उनकी नाराजगी की खबरें आ रही थीं।