मशहूर लेखक और मोटिवेटर शिव खेड़ा का मानना है कि देश की कमान एक बार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जानी चाहिए।
वे जनाकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे, उन्होंने भरोसा जताया। कहा कि उनका नया नजरिया राजनीति में आए खालीपन को भरने में सक्षम भी है। यानी, देश को मोदी के नए नजरिए की जरूरत है।
इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में चिकित्सकों को संबोधित करने आए खेड़ा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि काम करने वालों से ही गलती होती है।
खेड़ा ने कहा कि अतीत में क्या हुआ, वे बातें भूलकर भविष्य की ओर देखने की जरूरत है। गुजरात में जिस तरह खुशहाली है, उसके आधार पर मोदी देश के नेतृत्व का भी एक मौका मिलना चाहिए।
‘यू कैन बिन’ पुस्तक से चर्चित हुए खेड़ा ने बताया कि उनकी नई पुस्तक ‘लीडरशिप’ जल्द ही बाजार में होगी।
पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में खेड़ा ने बताया कि बेहतर सोच और आगे ले जाने वाला व्यक्ति ही लीडर होता है कि न कि भटकाने वाला। बेहतर होगा कि लोग खुद अपना लीडर बनकर स्वयं का मूल्यांकन करें।