फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में शिवभक्तों से घिरे राहुल गांधी, शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

Mon, 24 Sep 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी का भक्तिमय माहौल में स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्रों का उच्चारण होता रहा और राहुल के मंच की तरफ बढ़ने पर बम भोले के नारे भी गूंजते रहे।

विज्ञापन


नारकोटिक चौराहे पर उतरते हुए राहुल गांधी ने वहां पर मौजूद कांवड़ियों से मुलाकात की और इसके बाद मंच पर लगे भोलेनाथ के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। मंच पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर प्रदीप सिंघल ने राहुल गांधी को शिव की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रूप में देते हुए भोलेनाथ का गमछा भी भेंट किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद राहुल गांधी का ये पहला अमेठी दौरा है। इसके लिए कांग्रेसियों ने खास तैयारी की है। स्वागत के लिए लगाए गए बैनर व पोस्टर पर तस्वीरों में उनके कंधे पर चुनरी रखी हुई दिखाई दे रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें