फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिक्षामित्रों ने भी मांगी बीमा कटौती की राशि, कहा- 2014 से 2017 तक शिक्षक के रूप में किया कार्य

Tue, 13 Sep 2022 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शिक्षामित्रों ने अपने बीमा के लिए काटे गए प्रीमियम की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक रहने के दौरान के हर महीने उनके 87 रुपये काटे गए थे। उसे वापस किया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलिसी बंद होने के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के वेतन से 2014 से लगातार की गई प्रीमियम कटौती में शिक्षामित्रों ने भी अपना हिस्सा बताया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ का कहना है कि 2 अगस्त, 2014 से 25 जुलाई, 2017 तक प्रदेश के एक लाख 37 हजार शिक्षामित्र भी शिक्षक थे। ऐसे में उनका भी इस दौरान 87 रुपये प्रति माह कटा था। इसलिए विभाग उस दौरान शिक्षक पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्रों की बीमा कटौती की राशि भी वापस करें।

संघ के अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार 2014 से पॉलिसी बंद होने के बाद भी हो रही प्रीमियम कटौती को बंद करने के आदेश पिछले दिनों हुए थे। इसमें शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के वेतन से कटौती की बात तो हो रही है लेकिन शिक्षामित्रों की नहीं कर रहा। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद ने पॉलिसी बंद होने के बावजूद प्रीमियम भरने वाले शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद काटी गई बीमा राशि की वापसी या उसके अन्य शिक्षक हित में इस्तेमाल पर विचार होगा। इस संबंध में परिषद के वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार ने सभी वित्त एवं लेखाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें