फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बीमारी से तंग आकर पूर्व प्रधान पति ने खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 13 Sep 2022 04:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में पूर्व प्रधान के पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से बीमार थे। मामले की जानकारी पाकर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
संतराम उर्फ संतू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्लीपुर कजियाना के पूर्व प्रधान पति ने बीमारी से तंग आकर खुद को असलहे से गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन पहुंचे तो देखा पूर्व प्रधान पति जमीन पर तड़प रहे थे।

विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक कुमारी के पति संतराम उर्फ संतू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पिछले काफी दिनों से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और इलाज को लेकर आए दिन परेशान रहते।

मंगलवार को सुबह जब उनकी पत्नी अशोक कुमारी एवं बेटी बाहर दुकान पर थी, उसी समय मौका पाकर उन्होंने घर के अंदर अवैध असलहे से गले में खुद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना गदागंज थाने को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। पूर्व प्रधान पति के द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद मौर्य ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं पत्नी अशोक कुमारी, बेटा आदित्य साहू, बेटी ज्योति कर रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें