फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग: समायोजन न होने तक शिक्षामित्रों को मिले 30,000 मानदेय

Wed, 27 Apr 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। 
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षामित्रों के दल ने सीएम से जल्द से जल्द समायोजन करने की मांग की साथ ही समायोजन न होने तक 30,000 रुपये महीने मानदेय देने का आग्रह किया। सीएम ने उन्हें जल्द समाधान का आश्वसन द‌िया।

उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के साथ एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को सीएम से मिलने पहुंचा। 

दिल्ली से लौटे इस दल ने सीएम अखिलेश को सुप्रीमकोर्ट में चल रहे शिक्षामित्रों के मामले में मंगलवार को हुई सुनवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन

जानें क्या ‌द‌िया सीएम ने जवाब

- फोटो : amar ujala
श‌िक्षाम‌ित्रों ने सीएम से बचे हुए 26 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। 

शिक्षासंघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जब तक समायोजन की कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती तब तक 3500 रुपये मानदेय की जगह 30,000 रुपये मानदेय दिया जाए।

सीएम अखिलेश ने उन्हें जल्द से जल्द उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि वे मन लगाकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें