दूरस्थ शिक्षा से सफलतापूर्वक दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करीब 92,000 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर मार्च में समायोजित कर अप्रैल तक जॉइनिंग दे दी जाएगी।
यही नहीं पिछड़े ब्लॉकों में समायोजन की अनिवार्यता भी नहीं रहेगी। नगरीय क्षेत्र के स्कूलों में यदि शिक्षकों की जरूरत हुई तो शिक्षा मित्रों को वहां भी समायोजित किया जाएगा।
हाईकोर्ट में शिक्षा मित्रों के मामले में चल रही सुनवाई में बेसिक शिक्षा विभाग अपना मजबूत पक्ष रखेगा, जिससे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की दलीलों को खारिज किया जा सके। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह सहमति बनी है।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता, बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों का रिजल्ट जारी हो चुका है।