परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1.63 लाख शिक्षा मित्रों को बीटीसी प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में व्यवस्था करने संबंधी संशोधित प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेज दिया है।
शासन में अब इस प्रस्ताव पर आला अफसरों की बैठक में चर्चा के बाद कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
पहले चरण में 60 हजार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जाना है। उनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इन्हें जनवरी से शिक्षक बनाए जाने की तैयारी है।
पढ़ें- शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ाने का लालीपॉप
निदेशालय के प्रस्ताव के मुताबिक शिक्षक के साथ शिक्षा मित्र भी जोड़ा जाएगा। इसके आधार पर ही शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने का रास्ता साफ होगा।
पढ़ें- शिक्षा मित्रों के मानदेय पर नहीं बनी बात
नियमावली में यह भी साफ किया गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने वाला ही सहायक अध्यापक बनने के लिए पात्र होगा।
यह भी साफ है कि शिक्षा मित्रों को भी सहायक अध्यापक बनने के लिए टीईटी पास करना होगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...