प्रदेश के 11 जिलों में वर्ष 2011 में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक बनने वाले शिक्षा मित्रों की पात्रता की जांच शुरू हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, सीतापुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, इलाहाबाद, मेरठ, सहारनपुर व औरैया के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गड़बड़ी की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
यह भी पूछा है कि ये शिक्षा मित्र शिक्षक बनने के लिए पात्र थे या नहीं और यदि पात्रता पूरी नहीं कर रहे थे तो इन्हें शिक्षक कैसे बना दिया गया।
इनमें लखनऊ ने सूचना दे दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर इन शिक्षक बने शिक्षा मित्रों का भविष्य टिका है। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों का सहयोग करने के लिए शिक्षा मित्रों को रखा गया है।