फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रौद्र रूप लेगा शिक्षा मित्र आंदोलन

Mon, 20 Jan 2014 11:58 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षितों का वेतनमान 7300 रुपये करने की मांग को लेकर शिक्षा मित्र 13 वें दिन भी लक्ष्मण मेला मैदान पर डटे रहे।
विज्ञापन


रविवार को दो दर्जन शिक्षा मित्रों ने साइकिल यात्रा निकाल कर विधान भवन पर प्रदर्शन किया। वहीं, महिला शिक्षा मित्र अपने मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठी रहीं।

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश भर के शिक्षा मित्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन


तकरीबन दो दर्जन शिक्षा मित्र साइकिलों पर सवार हो कर लक्ष्मण मेला मैदान से लामार्टीनियर कालेज होते हुए हजरतगंज चौराहा पहुंचे। यहां से विधान भवन के सामने पहुंच कर उन्होंने नारेबाजी की।

शाही ने कहा, सरकार शिक्षा मित्रों  को समायोजित न करने की साजिश रच रही है। सरकार अपने वादे के मुताबिक बिना टीईटी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में समायोजन की शर्त माने और शिक्षा मित्रों को समायोजित करे।

13 दिनों से कई महिला शिक्षा मित्र भी गोमती किनारे छोटे बच्चों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है।

इलाहाबाद मंडल के प्रतापगढ़ से आए प्रदर्शनकारियों के साथ प्रांतीय सचिव रीना सिंह ने कहा, महिलाएं अभी बच्चों के साथ आई हैं लेकिन जल्द ही वे अपने पूरे परिवार के साथ विधान भवन घेरने का मन बना रही हैं।
विज्ञापन


इस बीच, शिक्षा मित्रों के समर्थन में आए उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जबर सिंह यादव ने कहा, हम शिक्षा मित्रों की मुहिम में पूरी तरह साथ हैं। उन्होंने धरना- प्रदर्शन में शिरकत करने की भी घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें