फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिह त्जू और जर्मन शेफर्ड ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ। अवध केनेल क्लब की ओर से रविवार को आयोजित 98वें और 99वें चैंपियनशिप डॉग शो में देश-विदेश की विभिन्न नस्लों के श्वानों ने अपनी खूबसूरती, बनावट और खास गुणों से निर्णायकों को प्रभावित किया। 98वें शो में जर्मन शेफर्ड (शॉर्ट हेयर्ड) को बेस्ट इन शो चुना गया, जबकि 99वें शो का खिताब शिह त्जू ने जीता।
विज्ञापन

दोनों प्रतियोगिताओं में साइबेरियन हस्की दूसरे स्थान पर रहा। राजापालयम और पाश्मी जैसी भारतीय नस्लों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निर्णायक मंडल में पीटर फिरीक और इस्तवान ऑर्सिक शामिल रहे। शो में मुंबई के 13 वर्षीय राहिल रमजान पटेल को बेस्ट जूनियर हैंडलर चुना गया।
विज्ञापन

98वें चैंपियनशिप डॉग शो के परिणाम
बेस्ट इन शो : जर्मन शेफर्ड (शॉर्ट हेयर्ड)
बेस्ट ब्रीड इन इंडिया : शिह त्जू
बेस्ट पपी : तिब्बतन मास्टिफ
बेस्ट इंडियन इन शो : पाश्मी

99वें चैंपियनशिप डॉग शो के परिणाम
बेस्ट इन शो : शिह त्जू
बेस्ट ब्रीड इन इंडिया : शिह त्जू
बेस्ट पपी : अमेरिकन कॉकर स्पैनियल
बेस्ट इंडियन इन शो : राजापालयम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें