फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत से मिली मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर

Tue, 29 Mar 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दूसरे दिन माधव सेवा आश्रम में रज्जू भैया सदन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जो आदमी केवल अपने लिए जीता है वह पशु है, अगर मानव है तो संवेदना जरूरी होगी। मनुष्य मे संवेदना होगी तो सेवा करेगा, आरएसएस सेवा करने वाली एक संस्था है। समाज और देश के लिए काम कर रहा है।

आरएसएस का पहला काम सेवा करना है,1925 में स्थापना के बाद से सेवा चल रही है। स्वयंसेवक स्वयं की भावना से काम करते हैं। स्वयंसेवक मेवा पाने के लिए काम नहीं करते।
विज्ञापन


स्वंय सेवक समाज और देश की सेवा कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि रोटी,कपड़ा और मकान सबके पास हो।शिक्षा और स्वास्थ्य सबका अधिकार,सबको अधिकार दिलाना संघ का उद्देश्य है।
विज्ञापन

संघ वैसा नहीं है जैसा लोग कहते हैं: शाइस्ता अंबर

शाइस्ता अंबर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर भी मोहन भागवत से मिली। शाइस्ता ने भागवत को अपनी बनवाई गई एक मस्जिद में आमंत्रित किया। भागवत ने उन्हे अगली बार आने को कहा है।

भागवत ने कहा कि संघ की दूर से आलोचना करने वाले जब नजदीक आते हैं तो हमारे सेवा कृत्यों से प्रभावित होकर प्रशंसक हो जाते हैं। संघ का मकसद बिना किसी भेदभाव के समाज के पिछड़े व कमजोर लोगों को अपने समर्थन व सेवा से सबल बनाना है।

संघ चाहता है कि समाज के सक्षम और समर्थ लोग कमजोरों की सेवा को आगे आएं। शाइस्ता ने कहा कि संघ के बारे में लोग भ्रम फैलाते हैं। संघ वैसा नहीं है जैसा लोग कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें