फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में फंसे जव्वाद, वक्फ बोर्ड ने लिया फैसला

Thu, 18 Jun 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ वक्फ संपत्ति बेचने और इमामाबाड़ों पर ताला डालने के मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा। साथ ही वक्फ संपत्तियों के मुतवल्ली पद से भी बर्खास्त करेगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने कार्यकारिणी सदस्यों को जिलों का आवंटन करते हुए उन्हें अधिकार भी सौंप दिए। बुधवार को बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय किए गए।

नवगठित शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी की अध्यक्षता में यह पहली बैठक हुई। बोर्ड ने हुसैनाबाद ट्रस्ट को नियमानुसार वक्फ संपत्ति बताते हुए कहा कि मौलाना समर्थकों ने  इमामबाड़ों पर अवैध रूप से ताले लगाए हैं।

इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कार्रवाई कराने को कहा जाएगा। साथ ही मौलाना कल्बे जव्वाद वक्फ संपत्ति बेचने के मामले में बोर्ड की जांच में दोषी पाए गए हैं। इसके लिए बोर्ड ने उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

इन मामलों के आरोपी हैं जव्वाद

चेयरमैन वसीम रिजवी ने बताया कि मौलाना जव्वाद गुफरानमाब इमामबाड़ा के साथ ही मिश्री की बगिया और वक्फ सज्जादिया आदि के मुतवल्ली पद पर रहते हुए जमीनों को खुर्दबुर्द करने के आरोपी हैं।

इसलिए बोर्ड का निर्णय है कि जव्वाद को इन वक्फ के मुतवल्ली पद से हटाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके अलावा रामपुर में अवकाफ की बर्बादी की जांच रिपोर्ट वहां के जिलाधिकारी से तत्काल मांगी गई है, ताकि उचित कार्रवाई कर वक्फ संपत्ति को बचाया जा सके।

21 कर्मचारियों की होगी भर्ती
बोर्ड ने 21 नए कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्णय किया है। उसका कहना है कि बोर्ड कार्यालय में कर्मचारियों की कमी है। इसके लिए जल्द ही शासन से अनुमति प्राप्त कर नियुक्ति  की जाएगी। इस काम के लिए बोर्ड ने पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है।

सरकार से मांगा 2.40 करोड़ का बजट
नवगठित शिया वक्फ बोर्ड ने प्रदेश सरकार से सालाना 2.40 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। चेयरमैन वसीम रिजवी के अनुसार कर्मचारियों के वेतन व अन्य कामों पर प्रति माह 20 लाख का खर्च आता है।
विज्ञापन

इन जिलों का काम देखेंगे चेयरमैन व सदस्य

1. वसीम रिजवी: लखनऊ, बरेली, रामपुर, मेरठ अमरोहा, संभल, हरदोई, सीतापुर, पीलीभीत और एक लाख व उससे अधिक वाले अवकाफ

2. बुक्कल नवाब : कानपुर नगर व देहात, उन्नाव, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, कन्नौज, एटा, मैनपुरी व इटावा

3. वली हैदर: आगरा, फतेहपुर, बुलंदशहर, वाराणसी, कुशीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ व अलीगढ़

4. अफशां जैदी: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़, बलिया, बस्ती व शामली

5 एनएच रिजवी: जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, हमीरपुर व महोबा

6. मौलाना आजिम हुसैन: बिजनौर, सहारनपुर,  मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, औरैय्या, हाथरस, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र व श्रावस्ती

7. अशफाक हुसैन जिया: फैजाबाद, अंबेडकरनगर, रायबरेली, सुलतानपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, चंदौली, संतकबीरनगर व कासगंज

8. सैयद साजिद अली: मथुरा, फीरोजाबाद, फर्रुखाबाद, झांसी, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, महाराजगंज व बलरामपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें