फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड ने योगी के मंत्री सहित 100 अन्य को भेजा नोटिस

Sun, 25 Jun 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वक्फ मोती मस्जिद पर अवैध कब्जे को लेकर वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा समेत महताब बाग इलाके के 100 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस भेजा है। वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह सभी महताब बाग इलाके की संपत्ति वक्फ मोती मस्जिद की है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा शिया वक्फ बोर्ड से हटाए गए छह सदस्यों के बाद शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बहाली का आदेश आने से उत्साहित शिया वक्फ बोर्ड ने वक्फ मंत्री मोहसिन रजा की उन्नाव स्थित वक्फ आलिया बेगम के मामले के साथ उनके लखनऊ स्थित महताब बाग स्थित आवास को भी अवैध करार देते हुए नोटिस भेजा है।

बोर्ड का दावा है कि वक्फ मंत्री का आवास वक्फ मोती मस्जिद की वक्फ जमीन पर बना है। बोर्ड ने वक्फ मंत्री के साथ यहां रहने वाले सैकड़ों आवासियों को भी नोटिस भेजा है। साथ ही बोर्ड ने 10 जुलाई तक बोर्ड के समक्ष पेश होने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही उठाए जाएंगे कड़े कदम

वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा का कहना है कि शिया वक्फ बोर्ड की कारस्तानियों से अब पर्दा उठ चुका है। जल्द ही पुन: सरकार वक्फ बोर्ड के खिलाफ ठोस कदम उठा कर भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेगी। महताब बाग में उनका 15 सौ वर्ग फुट का मकान है। जो वक्फ की संपत्ति से अलग है।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी का कहना है कि वक्फ मंत्री का आवास वक्फ मोती मस्जिद की संपत्ति पर बना है। इसको लेकर उन्हें 10 जुलाई तक का समय दिया है। अगर बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुए तो वक्फ अधिनियम की धारा 52 के तहत डीएम लखनऊ के जरिये बोर्ड कार्रवाई कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें