इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को ऐशबाग ईदगाह में शेख सालेह आले शेख सालेह आले तालिब (इमाम गाबा शरीफ सऊदी अरब) द्वारा मगरीब की नमाज पढ़ाई जाएगी। शाम 5.30 बजे से नमाज की समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने दी।
इधर से न जाएं
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन/कॉर्मशियल वाहन नहीं जा सकेंगे
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाजियों के अतिरिक्त अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे
- बुलाकी अड्डा तिराहे से सामान्य यातायात लाल माधव की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा
- लाल माधव तिराहे (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ नामाजियों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे
- नाका से ऐशबाग की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे
- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नामाजियों के वाहनों के अतिरिक्त सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा
- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाला सामान्य यातायात केवल नमाजियों को छोड़कर नहीं जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल से ट्रैफिक नक्खास/यहियागंज की तरफ नहीं जा सकेगा
- ऐशबाग पुल के नीचे से आने वाला यातायात ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग की ओर नहीं जा सकेगा
- राजेंद्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवर ब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जाएगा
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा
- पीली कॉलोनी के अंदर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है। इन पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा
- एसएन मिश्रा आवास तिराहे से यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा
- मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा
- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा