फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से झगड़े के बाद दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पति से झगड़े के बाद गोमतीनगर के ग्वारी इलाके की लक्ष्मी (30) ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मायके वाले तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाराबंकी के कोठी नरैना गांव निवासी संतराम के मुताबिक उनका बेटा काशीराम और बहू लक्ष्मी दोनों मजदूरी करते थे। इनकी चार बेटियां उनके साथ गांव में रहती हैं। एक बेटी माही काशीराम के साथ रहती है। सोमवार रात शराब पीने के बाद काशीराम का पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने मामला शांत कराया।

इसके बाद काशीराम सो गया। लक्ष्मी भी बेटी के साथ सो गई। देर रात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो लक्ष्मी को फंदे से लटका देखा। काशीराम को जगाने के साथ लोग लक्ष्मी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें