फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न ने पीएम, गृहमंत्री पर बोला हमला, अखिलेश ने कहा-काम को वोट नहीं मिला तो गिनेंगे जाति-धर्म

Thu, 02 May 2019 11:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हुसैनाबाद में गुरुवार को लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में हुई जनसभा में अपने काम पर वोट मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार काम को वोट दें। पूनम सिन्हा को जिताकर संसद भेजें। यदि समाजवादियों को काम पर वोट नहीं मिला तो कोई और काम नहीं करेगा। हम भी जातियां गिनेंगे, धर्म गिनेंगे, हम भी काम नहीं करेंगे। हम भी दूसरा रास्ता अपना लेंगे।

पूनम सिन्हा के समर्थन में देर शाम आयोजित जनसभा में तय समय से लगभ डेढ़ घंटा देर से पहुंचे अखिलेश ने जनता से कहा कि भाजपा का मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया फेल हो गया है। स्टैंड अप इंडिया क्या है हम और आप की समझ में नहीं आया।
विज्ञापन
Trending Videos

2017 में मीडिया हमसे पूछ रही थी चुनाव क्यों हार गए। हम लोगों को समझाते रहे और भाजपा के लोग लोगों को बहकाते रहे, इसलिए हम हार गए। लोगों को मेट्रो पंसद नहीं आई लोग बुलेट ट्रेन चाहते थ,े इसलिए हम चुनाव हार गए। अब बताओ बुलेट ट्रेन कहां है। 

समाजवादियों ने जो मेट्रो ट्रेन चलाई उससे जनता को तो फायदा हुआ ही 10 हजार इंजीनियरों को नौकरी मिल गई। एचसीएल को समाजवादी लोग लखनऊ लेकर आए हैं। लैपटॉप आज भी मोहल्लों में चल रहे हैं।

अभी परिणाम आया है 10वीं 12वीं का। समाजवादी होते तो फिर से लैपटॉप मिल जाता। लेकिन बाबा मुख्य्मंत्री कमाल के हैं लैपटॉप चला नहीं पाते। इसलिए किसी को देते भी नहीं।

घोषणा पत्र पढ़वाती है तो टिकट भी काट देती है

अखिलेश ने कहा कि भाजपा कमाल की पार्टी है। जिनसे अपना घोषणा पत्र पढ़वाती है अगली बार उसका ही टिकट काट देते हैं। इसलिए हमेशा उनसे सावधान रहना है जो आजकल कह रहे हैं कि हम भी पठान के बेटे हैं, हम भी तो पठान है।  

तीन बार ‘अजान’ के कारण जनसभा रोकने के बाद अखिलेश ने कहा कि ये पहला मौका नहीं जब वह अजान के दौरान रुके हैं। हमने हमेशा सम्मान बनाए रखा है। उन्होंने जनता से कहा कि 2017 के वोटों का हिसाब किताब लगा लो तो ज्यादा फासला नहीं था। अब दोनों मिल गए हैं।

इसलिए सब अपने पक्ष में हैं। अखिलेश ने जनता से कहा कि चुनाव चौकीदार  को हटाने का है तो वहीं ठोकीदार हटाने का भी है। इस चुनाव के बाद चौकीदार भी जा रहे हैं।

ठोकीदार भी जा रहे हैं। शत्रुघभन सिन्हा को विश्वास दिलाओ कि एक-एक वोट साइकिल पर जा रहा है। बहुत भरोसे के बाद शत्रुघभन सिन्हा जी ने पूनम सिन्हा को चुनाव लड़ाया है। लखनऊ के लोगों को महिला प्रत्याशी को चुन कर भेजना है।
विज्ञापन

मायावती का कमाल, अखिलेश का धमाल रंग लाएगा

पत्नी पूनम सिन्हा के समर्थन में जनसभा में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लखनऊ की ये सभा बहुत जानदार, शानदार और दमदार है। यहां ये भी नहीं कह सकता हूं खामोश। इस युवा शक्ति का नेतृत्व यूथ आईकॉन, आज का चेहरा और कल के भविष्य का चेहरा अखिलेश यादव हैं।

देश में बहुत से लोग हैं जो अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्हें अखिलेश से सीखना चाहिए। उप्र के विकास का मामला हो या उप्र के विकास का, अखिलेश यादव रोल मॉडल हैं। आने वाले वक्त में जब नया प्रधानमंत्री आएगा तो बहन मायावती का कमाल और अखिलेश यादव का धमाल नया रंग लाएगा।

अजीम प्रेमजी का स्टडी ग्रुप बताता है कि 50 लाख युवा बेरोजगार हुए हैं। जो लखनऊ और पटना की जनसंख्या के बराबर है। प्रधानमंत्री प्रेसकांफ्रेंस करते ही नहीं हैं। करते हैं तो मिलीभगत से करते हैं।

धनतंत्र जनतंत्र पर हावी हो रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने जनता से रामायण परिवार की पूनम सिन्हा को जिताने की अपील। पूनम सिन्हा ने भी संक्षिप्त भाषण में जनता से सहयोग मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें