लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में योग विभाग की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत षट्कर्म कार्यशाला का आयोजन हुआ। संकाय समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने योगाभ्यास में षट्कर्मों का महत्व बताते हुए कहा कि षट्कर्म योग की वह विशेष प्रणाली है, जो शरीर, मन और ऊर्जा-तंत्र की शुद्धि के लिए की जाती है। कार्यशाला में योगाचार्य अर्जुन कुमार श्रीवास्तव ने षट्कर्मों नेति, त्राटक, कपालभाति का अभ्यास कराया। (संवाद)
भाषा विवि में योग वाटिका की स्थापना
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में योग वाटिका की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य प्रकृति, शांति और संतुलन की ओर एक सार्थक पहल स्थापित करना है। यह वाटिका कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और कुलपति प्रो. अजय तनेजा के नेतृत्व में विकसित की गई है। (संवाद)