फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लक्ष्मी को चौंकाकर शताक्षी अंतिम चार में

विज्ञापन
आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
विज्ञापन
लखनऊ। चौथी वरीय उत्तर प्रदेश की शताक्षी चौधरी ने उलटफेर भरे मुकाबले में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा को कड़े मुकाबले में हराते हुए आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के एकल फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में शताक्षी की टक्कर यूपी की ही तीसरी वरीय अनन्या जैन से होगी, जिन्होंने दिल्ली की रेहा अरोड़ा को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला युगल में भी खिताबी मुकाबला यूपी की जोड़ियों के बीच होगा। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित प्रतियोगिता के पहले एकल सेमीफाइनल में चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा को 1-6, 6-4, 6-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। शताक्षी को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने दूसरे सेट में रणनीति बदलकर खेलते हुए जीत के साथ बराबरी हासिल की।
निर्णायक सेट में शताक्षी ने लक्ष्मी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय यूपी की अनन्या जैन ने दिल्ली की रेहा अरोड़ा को 6-3, 6-1 से हराया। अनन्या ने दोनों सेट में शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। प्रतियोगिता के महिला युगल के सेमीफाइनल में यूपी की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी ने यूपी की तनुश्री पाण्डेय और दिल्ली की भूमिका दहिया को 6-0, 2-6, 10-6 से हराया। शगुन और इरम ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में तनुश्री और भूमिका ने वापसी की।
इसके बाद निर्णायक तीसरे सेट में जीत का फैसला सुपर टाईब्रेकर में हुआ, जिसमें शगुन और इरम ने बाजी मारकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय यूपी की शताक्षी चौधरी व सौमित्रा ने यूपी की आइरा और मध्य प्रदेश की नव्या को 6-2, 7-5 से हराया। शताक्षी और सौमित्रा ने पहले सेट में शुरू से दबाव बनाए रखा और जीत दर्ज की। दूसरे सेट में मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा लेकिन निर्णायक मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए यूपी की जोड़ी ने जीत से फाइनल में जगह पक्की की।

आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें