फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रबंधन उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय प्रबंधन उत्सव का आगाज हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ वास्तविक कारोबार की समझ देना है। विभाग की अध्यक्ष रितु नारंग के मार्गदर्शन में यह उत्सव 26 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन सुबह व्यावसायिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका नारा था - सोचें, रणनीति बनाएं, जवाब दें और जीतें। दोपहर में सिंक ऑर स्विम का पहला चरण हुआ। यह शार्क टैंक जैसा एक कार्यक्रम था, इसमें छात्रों को अपने नए व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उत्सव के पहले दिन छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी सूझबूझ का प्रदर्शन किया और मिलकर समस्याओं को सुलझाना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें