माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर रेलखंड पर जैतीपुर स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 22 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इसके चलते शताब्दी एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 22 जुलाई से दो अगस्त के बीच दरभंगा दिल्ली स्पेशल(04071), साबरमती एक्सप्रेस(19410), बरौनी ग्वालियर मेल(11124), गोरखपुर यशवंतपुर(12591), जोगबनी आनंदविहार(14093),राप्तीसागर(12511), साबरमती लखनऊ एक्सप्रेस(19401), शताब्दी एक्सप्रेस(12004), ओखा गोरखपुर(15046), गोरखपुर बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस(22922), छपरा आनंदविहार(15305), एर्नाकुलम(12521), जनसाधारण एक्सप्रेस(15269) सहित कुल 24 ट्रेनें रास्ते में पंद्रह मिनट से ढाई घंटे तक रोककर चलाई जाएंगी।
आज जैतीपुर में नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 23 जुलाई से दो अगस्त तक 55345 लखनऊ कासगंज पैसेंजर, 64203 लखनऊ जंक्शन कानपुर सेंट्रल मेमू, 64211 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू, 64255 उतरेटिया कानपुर मेमू जैतीपुर में नहीं रुकेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 51814 लखनऊ जंक्शन झांसी पैसेंजर 23 से 28 जुलाई तक जैतीपुर में नहीं रुकेगी।