फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvasti: पिकअप की टक्कर में बाइक सवार पत्नी की मौत, पति गंभीर, करवाचौथ मनाने जा रहे थे

Wed, 16 Oct 2024 01:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गिलौला (श्रावस्ती)

सार

करवाचौथ का पर्व मनाने जा रहे बाइक सवार पति पत्नी को पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकप वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को विदा कराकर अपने घर गुड़नी भलुहिया साईं पुरवा लौट रहे बाइक सवार को माजरे स्थित मस्जिद के निकट सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इसके बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में गंभीर रूप से घायल दंपती को गिलौला पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बहराइच के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम गुड़नी भलुहिया साईं पुरवा निवासी प्रमोद कुमार गौतम (22) का विवाह एक वर्ष पूर्व थाना कोतवाली देहात बहराइच के चिलवरिया चौकी अंतर्गत चोरवा बगिया निवासी शोभाराम की पुत्री जल वर्षा (20) के साथ हुआ था। जो मौजूदा समय में अपने मायके में थीं। करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए मंगलवार देर शाम वह पति के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रही थी। इस दौरान उसने करवा का सामान भी ले रखा था। जैसे ही प्रमोद बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थिति गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम माजरे स्थित मस्जिद के निकट पहुंचा। तभी इकौना की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रियंका को वायनाड से टिकट, गांधी परिवार पहली बार दक्षिण से शुरू करेगा चुनावी पारी, होगा ये प्रभाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: दो और मुकदमे हुए दर्ज, 52 उपद्रवी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, दो शिफ्टों में तैनात किये गये अधिकारी
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपती को बेहोशी की हालत में सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपत्ति को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जल वर्षा की मौत हो गई जबकि प्रमोद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया जिसे पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि बहराइच पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें