फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शरीफ चमके, टेक्ट्रो क्लब की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शरीफ के दो बेहतरीन गोलों की मदद से टेक्ट्रो क्लब ने दिल्ली फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराते हुए एआईएसएफ एलाइट यूथ लीग (आई यूथ लीग) में पूरे अंक प्राप्त किए। हनुमान रस्तोगी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रांगण में खेले गए मुकाबले में टेक्ट्रो क्लब ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया, जबकि दूसरी ओर दिल्ली फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी पूरे समय संघर्ष करते रहे।

खेल के आठवें मिनट में शरीफ ने बेहतरीन स्किल से गोल करते हुए टेक्ट्रो को 1-0 से बढ़त दिलाई। यह स्कोर मध्यांतर तक कायम रहा। दूसरे हाफ में टेक्ट्रो क्लब ने लगातार कई मूव बनाए। खेल के 71वें मिनट में शरीफ ने दिल्ली फुटबॉल क्लब के रक्षकों को छकाते हुए लगातार दूसरा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट के बाद शिवम ने एक्शन में आए और उन्होंने दाएं छोर से मिले पास पर शानदार गोल करते हुए टेक्ट्रो की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। मैच का आखिरी गोल खेल के 78वें मिनट में आया, जब सत्यम ने साथी खिलाड़ी से मिले खूबसूरत पास को गोल में बदला और टेक्ट्रो काे 4-0 के विशाल अंतर से बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें