विवार को शारदीय नवरात्रि की धूमधाम से शुरूआत हो गई। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्घालु मंदिरों में उमड़े और घरों में घट की स्थापना हुई। शहर के बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व चौक के काली बाड़ी मंदिर में बड़ी भारी भीड़ उमड़ी।
चार सर्वार्थ सिद्धि योग का मिलेगा शुभ फल
पं. राम विजय शुक्ल ने बताया कि नौ दिन के नवरात्र में चार दिन सर्वार्थ सिद्धि योग मिल रहे हैं। यह योग सभी मनोकामना पूरी करने वाले हैं। पहला योग नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा को ही मिल रहा है। दूसरा पंचमी तिथि, तीसरा अष्टमी और चौथा नवमी को मिलेगा।
आज से खुला मां का दरबार: राजाजीपुरम के श्री ओंकारेश्वर नवयुवक सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय मां वैष्णो देवी का अद्भुत दरबार सजाया गया है, जो रविवार से दर्शन के लिए खुल गया। समिति के अखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर विशाल मेला भी लगेगा।