फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सिन्हा का निधन : CM योगी ने कहा- लोकगायिका ने अनेक लोकभाषाओं और संस्कृति की सेवा की, संगीत की बड़ी क्षति

Wed, 06 Nov 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स'पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकगायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स'पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। 

विज्ञापन


सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! 

शारदा जी ने लोकभाषाओं को राष्ट्रीय पटल पर दिलाया सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें
सीएम योगी ने लिखा-प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें