फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शारदा नहर महीने के लिए बंद, नहीं मिलेगा कठौता झील को पानी

विज्ञापन
कठौती झील।
विज्ञापन
लखनऊ। मरम्मत के लिए शारदा सहायक नहर को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इससे सोमवार देर रात से तीसरे जलकल की कठौता झील को पानी मिलना बंद हो गया है। अब नहर नौ नवंबर को शुरू होगी। उसके बाद ही कठौता झील को पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग ने शारदा सहायक नहर को एक महीने के लिए बंद किया है। यह काम वह हर साल करता है। इस दौरान कठौता झील में जमा किए गए पानी से ही इंदिरानगर और गोमतीनगर में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। झील से एक महीने तक पेयजल की आपूर्ति की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर इंदिरानगर और गोमतीनगर के नलकूप को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें