उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को लखनऊ में थे। उन्होंने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज का वोट लेकर उनके साथ धोखा किया। तीन बार लगातार सरकार में रहने के बावजूद गौ हत्या को रोकने और गौ- प्रतिष्ठा के लिए भाजपा ने कुछ भी नहीं किया इसलिए उन्हें मठ से निकलना पड़ा।