फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर निर्माण की प्रगति देखी

Mon, 10 Feb 2025 09:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रृंगेरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती स्वामी महाराज ने सोमवार को रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी।
विज्ञापन
श्रृंगेरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती रविवार की देर रात अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सोमवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने रामलला के दरबार में अनुष्ठान भी किया। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शंकराचार्य की अगवानी की और उन्हें राममंदिर के चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

शंकराचार्य रामजन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला गए। यहां विराजमान कुबेरेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया। शंकराचार्य रामकोट स्थित अपने आश्रम शृंगेरी शंकर मठ सुंदर सदन में अयोध्या प्रवास कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मठ में रामतारक महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इससे पहले उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए। सुंदर सदन के प्रबंधक सुशील पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य 11 फरवरी को सरयू पूजन व नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। राममंदिर में दर्शन के दौरान मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें