फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला

Wed, 28 Jun 2023 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। सपा के ट्विटर अकाउंट से मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने बुधवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में बन रहे माहौल को भी इससे जोड़ा जा रहा है। सपा के ट्विटर अकाउंट से मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की गई है।



कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी एकता की बैठक में पटना में शामिल रहे अखिलेश यादव 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, अखिलेश पहले कह चुके हैं कि जिन राज्यों में जो भी पार्टी ज्यादा प्रभावी है कांग्रेस उसका समर्थन करे।
विज्ञापन


शंकर सिंह वाघेला लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के बारे में दिए गए उनके कई बयान चर्चा में रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें