फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शैलेश वाजपेई को राजाजीपुरम क्षेत्र में उद्योग व्यापार मंडल की कमान

विज्ञापन
स्वागत समारोह में मौजूद राजाजीपुरम उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उद्योग व्यापार मंडल राजाजीपुरम क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार हुए चुनाव में सर्वसम्मति से शैलेश वाजपेई को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं, संजीव चंदानी व आयुष अरोड़ा को संयुक्त रूप से महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

एसकेडी अकादमी के पास स्थित सभागार में लखनऊ व्यापार मंडल महामंत्री उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई आम सभा के बाद यह चुनाव संपन्न हुआ। इसमें मनीष गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष, निखिल रस्तोगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरभ मिश्रा को कोषाध्यक्ष, मीनाक्षी गुप्ता व रूपेश प्रजापति को उपाध्यक्ष, विनीत पटेल को संगठन मंत्री चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में व्यापारी हितों से जुड़ी समस्याओं का हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया।
नवनियुक्त कमेटी के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, लखनऊ व्यापार मंडल महामंत्री उमेश शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, उमेश कुमार, सुशील तिवारी, सोनू पंडित, सौरभ शर्मा, विशाल कोहली, दीपक सहगल, अनूप द्विवेदी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें