फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर दुष्प्रचार कर रहे हैं कांग्रेस के नेता: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

Wed, 25 Sep 2019 08:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता कश्मीर मुद्दे पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के भी कश्मीर आने-जाने पर रोक नहीं है पर माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


शाहनवाज बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर जाने के बाद जो बयान दिया उसका इस्तेमाल पाकिस्तान अपने डोजियर में कर सकता है। किसी भी हाल में कश्मीर का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि उनके नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा कोई भी बयान न दें जिससे देश की बदनामी हो।

वहीं, योगी सरकार के कार्यकाल पर शाहनवाज ने कहा कि दिल्ली में जब मुझसे यूपी के लोग मिलने आते हैं तो वो कहते हैं कि प्रदेश में किसी से भी धार्मिक आधार पर भेदभाव नहीं किया जा रहा है। योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। कई मामलों में यूपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी अब ग्लोबल लीडर हैं'

प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, यह साबित हो गया कि अब नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर बन चुके हैं। नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपने को पूरा कर रहे हैं। मोदी देश की 130 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने यह दौरा ऐसे वक्त में किया जब अमेरिका व चीन में ट्रेड वार चल रहा है। हम इसका लाभ उठाएंगे। भारत में बहुत सी कंपनियां आएंगी और बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल व केरल की जनता भाजपा के साथ है और वहां भी भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।
विज्ञापन

'ईमानदारी की बात करने वाले आजम खां ने नाला-नाली तक कब्जा लिया'

शाहनवाज हुसैन ने सपा नेता आजम खां को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजम वैसे तो ईमानदारी की बात करते थे पर नाला-नाली तक पर कब्जा करा दिया। यह शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि खां साहब कहते तो बिहार से ट्रक भर कर किताबें भेज देते। चोरी-चोरी किताबें लाना ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें