फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गूंजे शबद कीर्तन, सजा विशेष दीवान

Wed, 05 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नाका गुरुद्वारा की ओर
विज्ञापन
लखनऊ। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नाका गुरुद्वारा की ओर से डीएवी कॉलेज में मंगलवार को विशेष दीवान सजाया गया। इस अवसर पर शबद कीर्तन के साथ ही कथा सुनाई गई। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


यहियागंज गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में अमरजोत सिंह की अगुवाई में विशेष रूप से श्री दरबार साहब अमृतसर से निर्भय सिंह और जगतार सिंह जी खालसा ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। ज्ञानी सतनाम सिंह राजपुरा ने कथा से संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह टीटू, मनमीत सिंह बंटी, गुलशन जोहर, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह सेठी, जसप्रीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह और राजवंत सिंह बग्गा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रकाश पर्व आज, सजेंगे विशेष दीवान

श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा यहियागंज के गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि शबद-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सुबह विशेष दीवान सजाया जाएगा। रात एक बजे गुरुग्रंथ साहब पर फूलों से वर्ष की जाएगी। वहीं, डीएवी कॉलेज ऐशबाग में गुरुद्वारा नाका हिंडोला की ओर से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, लंगर का वितरण भी होगा।

सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नाका गुरुद्वारा की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें