फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में बाइक चालक की मौत, तीन अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती के साथ चचेरी बहन व 15 दिन का दुधमुंहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पत्नी, बच्चा व चचेरी बहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सैदपुर पुरही निवासी विशाल रावत (21) पत्नी गुड़िया, 15 दिन के बच्चे तथा चचेरी बहन नैना को बाइक पर बैठकर दरियापुर मेला देखने जा रहे थे। सोमवार रात आठ बजे नारायणपुर-पुरही के बीच तालाब के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी, बच्चा व बहन दूर जा गिरे। सीएचसी पर विशाल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें