लखनऊ। चारबाग निवासी विधवा ने तेलीबाग के खरिका ब्राह्मण टोला के राजेश चंद्र राठौर उर्फ खन्ना पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीजीआई थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
महिला का आरोप है कि आर्थिक मदद दिलाने के बहाने 13 जुलाई की रात राजेश ने उसे गाड़ी में बैठाया। फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला के अचेत होने पर वह उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और वहां दुराचार किया। नग्न अवस्था में वीडियो बना लिए। आरोप है कि होश में आने पर राजेश ने धमकाकर दस्तावेजो पर हस्ताक्षर भी करवाए। आरोपी ने जमीन का भी फर्जीवाड़ा किया और अब उसके परिवारवालों को धमका रहा है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।