फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Fri, 19 Dec 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में रहने वाली युवती ने त्रिपुरारी मिश्र पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भवती होने पर गर्भपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के भाई त्रिभुवन मिश्र और ताऊ सुरेश मिश्र पर भी धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि युवती मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है और गुडंबा इलाके में रहती हैं। करीब साढ़े तीन साल पहले उनकी मुलाकात त्रिपुरारी मिश्र से हुई थी। उनका आरोप है कि त्रिपुरारी ने उनसे पहले दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। इस बीच युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा देकर उनका गर्भपात करा दिया। कुछ समय गुजरने के बाद युवती ने जब त्रिपुरारी मिश्र से शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।
आरोप है कि आरोपी के भाई त्रिभुवन और ताऊ सुरेश को जब पता चला तो उन दोनों ने भी उन्हें धमकाया। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि युवती की तहरीर पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण, मारपीट व धमकाने की एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें