फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निकाह का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निकाह का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में रहने वाली युवती से खुर्रमनगर निवासी बख्तावर हुसैन ने निकाह का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद उनका आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी की तीन महिला मित्रों रूबी, रिमझिम और श्रद्धा ने पीड़िता व उनके घरवालों को फोन कर धमकी भी दी। पीड़िता ने बुधवार को सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती के अनुसार चार साल पहले उनका निकाह बख्तावर से तय हुआ था। इसके बाद वह मोबाइल फोन पर उनसे बातचीत करने लगा। दबाव में आकर वह अगस्त 2020 को बख्तावर से मिलने उसके दोस्त के कमरे पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां बख्तावर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें भी बना ली। इन्हें वायरल करने का डर दिखाकर यौन शोषण करने लगा।
पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर की वायरल

युवती का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद जब निकाह करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। रूबी नाम की युवती से प्रेम-प्रसंग होने और उससे निकाह करने की बात कही। इसके बाद रूबी, उसकी दोस्त रिमझिम व श्रद्धा मिलकर पीड़िता व उनके घरवालों को कॉल कर धमकाने लगीं। एक दिन आरोपियों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। आरोपी लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें